Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में जले अलाव लोगों को ठंड से राहत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 4, 2025

डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में जले अलाव लोगों को ठंड से राहत।

जिलाधिकारी के रेन बसेरो में व्यवस्था चाक चाबंद व ज़िले चौराहो में अलाव जलाने के निर्देश।दिसंबर के महीने में चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में शाम सुबह कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा अधिकारियों को जिले के सभी रैन बसेरो में व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा प्रमुख सार्वजनिक चौराहा में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए ।जिलाधिकारी के निर्देश पर आज गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के प्रमुख चौराहा में प्रशासन के द्वारा अलाव जला दिए गए है ।अलाव जलने से लोगों व व्यापारियों को ठंड से बड़ी राहत मिली ।लोहाघाट के अलावा बाराकोट में भी प्रशासन के द्वारा अलाव व्यवस्था की गई है। अलाव व्यवस्था किए जाने पर नगर वासियों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर , पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ईओ सौरव नेगी,पेशकार ललित खोलिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें