Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:महिला होमगार्ड की शिकायत पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 4 युवाओं को पुलिस ने खिलाई थाने की हवा 81 पुलिस एक्ट में किया चालान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 1, 2024
महिला होमगार्ड की शिकायत पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 4 युवाओं को पुलिस ने खिलाई थाने की हवा 81 पुलिस एक्ट में किया चालान सोमवार दोपहर को लोहाघाट के स्टेशन बाजार में सिरमोली क्षेत्र के चार युवाओं के द्वारा शराब पीकर हंगामा मचाया जा रहा था तथा आने जाने वाले लोगों से अभद्रता करी जा रही थी वहां ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड के द्वारा चारों युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं माने जिस पर महिला होमगार्ड के द्वारा लोहाघाट थाने में इसकी सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों युवाओं को थाने ले आई लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया सार्वजनिक स्थान में शराब पीकर हंगामा मचाने पर सोनू, अमित सिंह ,सचिन सिंह व पवन सिंह निवासी सिरमौली का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग करी गई एसएचओ ने बताया क्षेत्र में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्यवाही में चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा संजय जोशी शामिल रहे

जरूरी खबरें