Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा हॉस्पिटल को बी टाइप स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद /मिठाई बाटकर जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 22, 2025

देवीधुरा हॉस्पिटल को बी टाइप स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद मिठाई बाटकर जताई खुशी

देवीधुरा (चंपावत): चंपावत जिले के माँ वाराही धाम देवीधुरा के हॉस्पिटल को( बी टाइप )की स्वीकृति मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सेतु आयोग उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया तथा मिष्टान वितरण कर खुशी जताई ।लोगों ने कहा तीन जिलों अल्मोड़ा,नैनीताल एवं चंपावत की सीमा पर स्थित माँ वाराही धाम देवीधुरा के इस अस्पताल से सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी जिस कारण समस्त क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री के द्वारा मां बाराही धाम को एक नई दिशा में ले जाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है देवीधुरा क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों ,मंदिर कमेटी, व्यापार संगठन के लगातार प्रयासों से देवीधुरा हॉस्पिटल का उच्चीकरण हुआ है। क्षेत्र वासियों को पूरा विश्वास है कि अब देवीधुरा क्षेत्र की जनता को छोटे से छोटे इलाज ,ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधाये उपलब्ध हो जाएगी जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं।

जरूरी खबरें