रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मारपीट एनएसयूआई छात्र नेता घायल।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मारपीट एनएसयूआई छात्र नेता घायल।
मामले को लेकर एनएसयूआई ने लोहाघाट थाने में आरोपियो के खिलाफ दी तहरीर।

चंपावत जिले के लोहाघाट महाविद्यालय में महाविद्यालय और छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा महाविद्यालय गेट पर तंबू लगाकर धरना दिया जा रहा है तो एबीवीपी के द्वारा महाविद्यालय परिसर के भीतर। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कल सोमवार शाम 6:50 पर वह लोग अपना शांतिपूर्ण धरना कर रहे थे तभी एबीवीपी के 30 से 40 लोग वहां पर पहुंचे और उनके साथ बेवजह मारपीट शुरू कर दी। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा एबीवीपी के छात्र नेताओं ने एनएसयूआई के एक छात्र को बुरी तरह पीटा जिसमें उसकी आंख के पास व अन्य स्थान पर कई चोटे लगी हैं। एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कहा किसी तरह उसकी जान बची इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी आंख के ऊपर पांच टांके लगाए गए हैं। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा एबीवीपी के छात्र नेताओं ने उन लोगों को जान से मारने तथा फिर देख लेने की धमकी दी है। उन्होंने बताया घटना की नामजद तहरीर लोहाघाट थाने में दी गई है। एनएसयूआई ने लोहाघाट पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कहा हमले मे शामिल कई लोग ऐसे थे जिनका महाविद्यालय में दाखिला तक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से उनके आंदोलन में सुरक्षा उपलब्ध करने तथा आरोपियों पर कार्रवाई तथा बाहरी लोगों के महाविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल मामला क्या था किसकी गलती थी यह पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। पर महाविद्यालय का माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश