Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : नानकमत्ता:36 लाख रुपए की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर सुक्खा गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 30, 2025

36 लाख रुपए की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर सुक्खा गिरफ्तार।

सुक्खा की गिरफ्तारी से पर्वतीय जिलों को हो रही स्मैक तस्करी में भी लगेगी लगाम।एसएससी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश में नानकमत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 लाख रुपए से अधिक की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर सुक्खा को गिरफ्तार किया है। नानकमत्ता पुलिस को यह बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब रुद्रपुर हाईवे स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के सामने पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस के वाहन को वहां देखते ही अचानक झाड़ियां की ओर भाग निकला वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने भागते-भागते अवैध तमंचा निकाल लिया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया वहीं पकड़े गए अभियुक्त के पास से 120.10 ग्राम स्मैक एक अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है । पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम पचपेड़ा बताया है । पकड़े गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त अन्य मामलों में वांछित चल रहा था। कुख्यात नशा तस्कर सुक्खा के गिरफ्तार होने से पहाड़ों को हो रही स्मैक तस्करी में भी लगाम लगेगी।

जरूरी खबरें