Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल :खनस्यू (ओखलखंडा) में एसटीएफ टीम पर बदमाशों की फायरिंग एसटीएफ जवान सहित 2 घायल,

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

खनस्यू (ओखलखंडा) में एसटीएफ टीम पर बदमाशों की फायरिंग एसटीएफ जवान सहित 2 घायल,

एसएसपी पहुंचे अस्पताल जवान का जाना हाल-चाल।

बदमाशों के हौसले बुलंद।उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले किस कदर बढ़ चुके कि बदमाश पुलिस पर भी फायरिंग करने से नहीं घबरा रहे है ।इसका जीता जागता उदाहरण शनिवार को तस्करी की सूचना पर कार्यवाही करने नैनीताल जिले के ओखलकांडा के खनस्यू पहुंची एसटीएफ की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एसटीएफ जवान भूपेंद्र मर्तोलिया समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया।घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को तत्काल कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है उनके पेट में गोली लगी है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की गई है। एस एस पी के द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिया पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जरूरी खबरें