रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य
नैनीताल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद नैनीताल में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची/प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष के माह सितम्बर, 2026 के वेतन का आहरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का वांछित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं कराया गया है, उनका माह सितम्बर, 2026 का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ