Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: चंपावत:बनबसा में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन  जिलेभर के पत्रकारों ने किया प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 11, 2024
बनबसा में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन  जिलेभर के पत्रकारों ने किया प्रतिभाग चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से बनबसा में पत्रकार संगठन की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी बातें रखी।बुधवार को संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी के संचालन में बनबसा स्थित निजी होटल में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान स्मारिका के प्रकाशन, संगठन का तीसरा साल पूरा होने वाला है इसको कैसे बेहतर किया जाए भविष्य में, स्मारिका के प्रकाशन में आर्टिकल बनाने और किस तरह से स्मारिका को किस तहर बेहतर किया जा सके। इस पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को एक मजबूत करने और हर पत्रकार साथ को साथ लेकर चलने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के सभी साथी को आगे से जनवरी माह में ही सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया, संगठन जनवरी माह से संगठन को मजबूत करने के लिए महत्पूर्ण कदम उठाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डे, जया पुनेठा, कुंदन बिष्ट, दीपक धामी, सुरेश उप्रेती, विनोद चतुर्वेदी, बाबूलाल यादव, जीवन बिष्ट, आबिद सिद्दीकी, विनोद पाल, शंकर जोशी, नवीन भट्ट, पुष्कर सिंह महर, सूरी पंत, शुभम गौड़, प्रकाश भट्ट, अर्जुन सिंह, नवी अंसारी, राजू मनराल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित अन्य लोग ने अपने अपने विचार साझा किए।

जरूरी खबरें