Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नेपाल भाग रहे नाबालिग किशोर व किशोरी को एएचटीयू ने पकड़कर चाइल्ड हेल्पलाइन के किया सुपुर्द।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

शादी का झांसा देकर किशोरी को नेपाल ले जा रहा था युवक।बनबसा में भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शनिवार शाम को एएचटीयू टीम बनबसा तथा एसएसबी के द्वारा चेकिंग के दौरान शक होने पर भारत से नेपाल की ओर जाने वाले एक किशोर व किशोरी को रोका। पूछताछ में पहले युवक और युवती ने रिश्ते में अपने को भाई-बहन बताया। जब टीम ने पूछताछ की तो दोनों में प्रेम संबंध निकला। युवती मुरादाबाद जिले की रहने वाली है तथा युवक इज्जत नगर बरेली का रहने वाला है। दोनों की उम्र 17 वर्ष है। जब टीम ने युवती की मां से संपर्क किया गया तो बताया कि वह उनकी बेटी है और एक हफ्ता पहले नानी के घर झारखंड गई हुई थी। तथा नानी के घर से मुरादाबाद जाने की बात कह कर निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया वह सीधे बरेली पहुंची और युवक से मिली। युवक समुदाय विशेष का है जिसने युवती को नेपाल ले जाकर शादी का झांसा दिया था। युवक का पिता नेपाल के महेंद्रनगर में रहता है। टीम ने दोनों के नाबालिग होने के चलते चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक संतोषी ने बताया सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बनबसा जाकर दोनों नाबालिगो को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जिला मुख्यालय चंपावत लाई । समन्वयक संतोषी ने बताया बालिका को वन स्टॉप सेंटर तथा बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र मे रखा गया है कल सोमवार को दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों के सपोर्ट किया जाएगा।

जरूरी खबरें