रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में नाबालिग हुई गर्भवती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 6, 2026
चंपावत में नाबालिग के गर्भवती होने से मचा हड़कंप पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
“एक ही दुकान में करते थे काम फिर बने संबंध।

चंपावत शहर से सटे एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ही दुकान में काम करने वाले युवक और नाबालिग लड़की के बीच शारीरिक संबंध बन गए। मामला तब सामने आया जब कुछ समय तक पीरियड्स न होने पर लड़की को शक हुआ और उसने स्वयं जांच की। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।इसके बाद आरोपी युवक नाबालिग लड़की को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां अल्ट्रासाउंड के दौरान मामला सामने आया। चूंकि लड़की नाबालिग थी इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया । चंपावत कोतवाल बी0एस बिष्ट ने बताया त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने कल शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना एसआई प्रियंका मौर्या द्वारा की जा रही है। कहा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वही चाइल्ड हेल्प लाइन के मुताबिक युवती 17 वर्ष 8 माह की है जो कि नाबालिग है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने युवती की काउंसलिंग कर उसे घर भेज दिया है। दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे।