Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

सूचना

: लोहाघाट:सब्जी व शराब की दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 20, 2024
सब्जी व शराब की दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन लोहाघाट में आसमान छूते सब्जी के दामों में रोक लगाने व शराब की दुकान में ओवर रेटिंग रोकने के लिए रेट लिस्ट लगाने की मांग को लेकर लोहाघाट के समाज सेवी राजेंद्र पुनेठा( राजू भैया )ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया तथा सब्जी के दामों में लगाम लगाने तथा सब्जी और शराब की दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की मांग की राजू भैया ने बताया खटीमा ,टनकपुर क्षेत्र में सब्जी व फल यहां से आधे दामों में बिक रहे हैं लोहाघाट में सब्जियों व फलों को कई महंगे दामों में बेचा जा रहा है जिस कारण स्थानीय लोगों को काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा है गरीब लोगों ने सब्जी लेना तक बंद कर दिया है राजू भैया ने एसडीएम लोहाघाट व तहसीलदार लोहाघाट से सब्जी व शराब के दामों में लगाम लगाते हुए शराब व सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चश्पा करने की मांग की है मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है

जरूरी खबरें