Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट/ बेड़ाओड की 22 वर्षीय मनीषा बाराकोट ब्लॉक की सबसे कम उम्र की बनी ग्राम प्रधान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 1, 2025

बेड़ाओड की 22 वर्षीय मनीषा बाराकोट ब्लॉक की सबसे कम उम्र की बनी ग्राम प्रधान।इस बार हुए पंचायत चुनाव में सबसे अच्छी बात यह है कि पढ़े लिखे युवाओ ने गांव की सरकार की कमान संभाली है। तो वही चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड की सब से कम उम्र की ग्राम प्रधान बनाने का गौरव मनीषा विश्वकर्मा को मिला।बाराकोट के पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया इस इस बार के पंचायत चुनाव में बाराकोट ब्लॉक से सबसे कम उम्र की 22 वर्ष की मनीष विश्वकर्मा बेड़ाओड ग्राम सभा की प्रधान निर्वाचित हुई हैं । बगोली ने बताया मनीषा स्नातक होने के साथ फार्मेसी कर चुकी है। उन्होंने कहा पढ़े-लिखे युवाओं के पंचायत में आने से ग्राम सभाओं व क्षेत्र का भरपूर विकास होगा। बगोली व अन्य लोगों ने मनीषा को जीत की शुभकामनाए दी है। मनीषा ने अपनी जीत का श्रेय अपनी ग्राम सभा को दिया। कहा ग्रामीणों ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने व गांव का विकास करने का पूरा प्रयास करेंगी।

जरूरी खबरें