Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: मंगलौर: तेज रफ्तार बस ने उड़ाई पुलिस चौकी मलबे में दबा होमगार्ड 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 4, 2024
बस ने उड़ाई पुलिस चौकी मलबे में दबा होमगार्ड उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस, अचानक नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई । बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस चौकी के परखच्चे उड़ गए । पुलिस चौकी ढह जाने से चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गया । आसपास के लोगो व राहगीरो की मदद से होमगार्ड को मलबे से बाहर निकाला । हाईवे पर पलटी बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे ओर पीछे टूटे हुए सीशो के रास्ते से यात्रियो की बाहर निकाला। वहीं बस पलटने के कारण चार यात्री घायल बताए गए है , जिनको स्थानीय अस्पताल में उपचार किया, फिलहाल बस चालक फरार बताया जा रहा है।

जरूरी खबरें