Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई आईएएस अधिकारी किए गए ईधर से उधर कमिश्नर दीपक रावत बने सचिव सीएम 

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 5, 2024
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई आईएएस अधिकारी किए गए ईधर से उधर कमिश्नर दीपक रावत बने सचिव सीएम   देर रात शासन ने कई प्रशासनिक फेर बदल करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है।सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है वही धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का नया डीएम बनाया है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है।

जरूरी खबरें