Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा में बड़ा हादसा मलवे में दबने से एक मजदूर की मौत दो गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 25, 2025

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा मलवे में दबने से एक मजदूर की मौत दो गंभीर।

अल्मोड़ा के डीना पानी में सड़क मे दीवार निर्माण के दौरान मलवा गिरने से मलवे में तीन मजदूर बुरी तरह दब गए। जिनमें से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई है और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार को अल्मोड़ा के डीनापानी पानी क्षेत्र में मेचोड़ गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था ।इसी दौरान ऊपर से भारी मलवा आ गया मलवे की चपेट में तीन मजदूर आ गए । दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो घायलों का बेश चिकित्सालय अल्मोड़ा में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गंभीर हालत में दो मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा ।जबकि तीसरे मजदूर को निकालने में काफी समय लगा जिस कारण मजदूर की मौत हो गई।

जरूरी खबरें