Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में टला बड़ा हादसा विद्युत तारों से उलझा ट्राला अंधेरे में डूबा चंपावत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 25, 2025

चंपावत में टला बड़ा हादसा विद्युत तारों से उलझा ट्राला अंधेरे में डूबा चंपावत।गुरुवार की देर सायं चम्पावत के खेतीखान तिराहे के पास एक बडा हादसा देवयोग से टल गया। लेकिन बत्ती गुल होने से चंपावत नगर अंधरे की आगोश में समा गया।दरअसल हुआ यह कि पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर पोकलैंड ले जा रहे ट्राले से विधुत लाइन के तार उलझ कर टूटने से शार्ट सर्किट के साथ जोरदार धमाका हुआ और लपटें उठी ।गनीमत यह रही कि पावर स्टेशन में फ्यूज उड़ने से पावर सप्लाई आटोमेटिक आफ हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राले के पीछे भी ट्रक था लेकिन शार्ट सर्किट की चिंगारी फैली नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।अलबत्ता काफी देर जाम बना रहा।विद्युत कर्मियों की तत्परता से तार हटाने बाद यातायात सुचारु हो पाया।

जरूरी खबरें