Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिक्षक कर्मचारियों ने जलाई एफआईआर की प्रतियाँ

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

शिक्षक कर्मचारियों ने जलाई एफआईआर की प्रतियाँजनपद चंपावत के शिक्षक कर्मचारियों ने 25 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण ढँग से आंदोलन में प्रतिभाग कर रहे (NMOPS) एनएमओपीएस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अन्य दो साथियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी एफआईआर के विरोध व एफ आईवापस लेने के लिए चंपावत के सभी शिक्षक कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कार्यालयों और विद्यालयों में पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए एफआईआर की प्रतियाँ जलाई गई।

एनएमओपी एस शाखा जनपद चंपावत के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता का कहना है 25 नवंबर को देश भर के लाखों शिक्षक कर्मचारी NPS और UPS के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकत्रित हुए थे, जिसमें सभी साथी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की कर्मचारी विरोधी पेंशन नीतियों का विरोध तथा पुरानी पेंशन की बहाली के धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें जनपद चंपावत से भी लगभग NMOPS पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया था। आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न होने के बावजूद भी दिल्ली पुलिस द्वारा NMOPS के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसका NMOPS जिला कार्यकारिणी चंपावत पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से निवेदन करती है कि निर्दोष पदाधिकारी के खिलाफ की गई FIR को वापस लेते हुए कर्मचारियों की जायज मांग पुरानी पेंशन की बहाली (OPS) शीघ्र की जाय। इसी क्रम में उप शिक्षा कार्यालय लोहाघाट में भी NMOPS जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें गंगेश तिवारी, कुलदीप वर्मा, संजय पंत, दिनेश जोशी, कमल भट्ट, भास्कर पंत, प्रमोद जोशी, विनय शार्की, हिम्मत अधिकारी, दिनेश गोस्वामी, गोविन्द ओली, पीताम्बर पाण्डेय, उमेश जोशी, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें