Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

: लोहाघाट के नव आगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने व्यापारियों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 6, 2024
लोहाघाट के नव आगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने व्यापारियों के साथ करी बैठक   लोहाघाट थाने के नवआगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने थाने का चार्ज लेने के बाद बुधवार को नगर की शांति सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर नगर के व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करी सभी व्यापारियों ने नव आगंतुक थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए नगर की यातायात व्यवस्था युवाओं में बड़ती स्मैक की प्रवृत्ति व स्कूल टाइम में बाइकों में फर्राटे भरने वाले मनचलों में रोक लगाने की मांग थानाध्यक्ष अशोक कुमार से करी वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा उनका मुख्य उद्देश्य ही क्षेत्र से स्मैक को खत्म करना है इसके अलावा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा तथा स्कूल टाइम में स्कूलों के आसपास मडराने वाले मनचलों पर सख्ती से लगाम लगाने के साथ-साथ तेज गति से चलने वाले बाईकर्स पर भी लगाम लगाई जाएगी तथा महाशिवरात्रि व होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा थानाध्यक्ष ने नगर की शांति व्यवस्था के लिए व्यापारीयो से सहयोग की अपील करी वहीं व्यापारियों ने कहा वह नगर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे बैठक में एसएसआई चेतन कुमार, एसआई हेमंत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी , रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, राजू गढ़कोटी ,विक्की ओली ,मनीष जुकरिया ,मुकेश शाह, प्रकाश राय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें