Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:प्रसिद्ध प्लंबर सकलानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन सोमवार सुबह कमरे में मृत पाए गए सकलानी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
प्रसिद्ध प्लंबर सकलानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन सोमवार सुबह कमरे में मृत पाए गए सकलानी लोहाघाट के प्रसिद्ध प्लंबर गुणांक सकलानी (65) का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया सकलानी के निधन पर क्षेत्र वासियों ने दुख जताया गुणानंद सकलानी अपनी पत्नी के साथ कोली ढेक में किराए के मकान में रहते थे रविवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा सुबह सकलानी अपने आवास में मृत पाए गए अपने हंसमुख व्यवहार व अपने प्लंबिंग कार्य के चलते सकलानी पूरे लोहाघाट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय व प्रसिद्ध थे सकलानी का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा सकलानी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है देर शाम उनके पुत्र हरिद्वार से लोहाघाट पहुंच गए है सकलानी कई वर्षों से लोहाघाट क्षेत्र में प्लंबिंग का कार्य कर रहे हैं प्लंबिंग कार्य को लोहाघाट क्षेत्र में उन्होंने एक नई पहचान दिलाई सकलानी मूल रूप से पाटी ब्लॉक के सकदेना के रहने वाले थे सकलानी के निधन पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, नौका संचालक संघ अध्यक्ष प्रकाश ढेक,विनोद ढेक, कैलाश रावत, प्रकाश शाह ,जगदीश मेहता, सतीश चंद्र गरकोटी, बिक्की ओली,जावेद, ताहिर, मामा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है

जरूरी खबरें