Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट के‘डॉ. लखेड़ा हुए सम्मानित 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 9, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट के‘डॉ. लखेड़ा हुए सम्मानित ‘पीजी कॉलेज लोहाघाट के डॉक्टर प्रकाश लखेरा को पर्यटन में ‘नेशनल अवॉर्डी’ एवं उच्च शिक्षा में राजनीति विज्ञान विषय में ‘आउटस्टैंडिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश लखेड़ा को दो संस्थाओं से पुरस्कृत होने पर प्राचार्य, डॉ. संगीता गुप्ता एवं प्राध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी l डॉ. संगीता गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा की दो संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत होने पर डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया जिससे प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्रों के बीच सकारात्मक संदेश गया l डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों को धन्यवाद देते हुए कहा की कोई भी पुरस्कार व सम्मान किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित व उच्च मनोबल मिलता है lडॉ. लखेड़ा को पुरस्कृत करने वाली दो संस्थान जिसमें प्रथम संस्थान-उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून, उत्तराखण्ड एवं द्वितीय संस्थान-कैप्टन नेतराम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट/ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बुक पब्लिकेशन हाउस एवं यूजीसी जर्नल डॉट कॉम, जयपुर, राजस्थान l प्रथम संस्थान-उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून की अपर निदेशक, पर्यटन पूनम चंद द्वारा डॉ. लखेड़ा को प्रशस्ति पत्र, तीन हजार रुपये, टी-शर्ट, एवं कैप द्वारा ‘नेशनल अवॉर्डी’ के रूप में सम्मानित किया l चम्पावत जिला पर्यटन अधिकारी श्री अरविंद गौड़ ने डॉ. प्रकाश लखेड़ा को ‘नेशनल अवार्डी’ के सम्मान हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया l डॉ. लखेड़ा ने ‘नेचर गाइड एंड हैरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण’ कार्यक्रम में चम्पावत में पर्यटन के अपार संभावनाओं में अपने मौलिक विचारों व प्रभावशाली व्याख्यानों द्वारा चम्पावत के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में कई नये रोज़गार के अवसरों को चिन्हित करके बताया जिसमें स्थानीय टूरिस्ट गाइड, स्थानीय लोक परंपरा को पर्यटन से जोड़ना, स्थानीय व्यंजनों व पहनावे को पर्यटन से जोड़ना, स्थानीय नौकायन पर्यटन, एग्रीकल्चर पर्यटन, स्टे होम, स्थानीय घुड़सवारी, मंदिरों, स्थानीय मेलों व ऐतिहासिक स्थानों को पर्यटन से जोड़ना, स्नो पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, रेनी सीज़न में ओवर फ्लो रिवर वॉच पर्यटन, रिवर राफ्टिंग पर्यटन, स्थानीय शैक्षिक संस्थान पर्यटन, नेचर वॉचिंग पर्यटन आदि को पर्यटन के क्षेत्र में अपार रोज़गार की संभावनाएँ बनी है l डॉ. लखेड़ा ने बताया की चम्पावत जिला पूरे भारत में अनोखा जिला है जहां पर प्रकृति की सुंदरता अद्भुत एवं अतुलनीय होने के साथ-साथ समस्त मानव कल्याण के लिए स्वामी विवेकानन्द द्वारा स्थापित अद्वैत आश्रम, मायावती स्थित है l डॉ. लखेड़ा ने बताया की भविष्य में चम्पावत जिले को पर्यटकों की उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए तैयार होने की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि भविष्य में अधिक संख्या में पर्यटकों के आने की संभावनाऐं बढ़ती जा रही है इसके लिए चम्पावत जिले में होटलों व सरकारी पर्यटक आवास/गेस्ट हाउस, सार्वजनिक हाईटेक शौचालय एवं साथ-साथ स्थानीय निवासियों को अपने गाँव/घरों में पर्यटकों (होम स्टे के रूप में) को ठहराने से ‘अथिति देवों भव’ की संकल्पना भी विकसित करके रोज़गार के नये अवसर को बढ़ावा दे सकते है l द्वितीय संस्थान-प्रोफेसर (डॉ.) कृष्ण बीर सिंह, संस्थापक, कैप्टन नेतराम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट/ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बुक पब्लिकेशन हाउस एवं यूजीसी जर्नल डॉट कॉम, जयपुर, राजस्थान द्वारा डॉ. प्रकाश लखेड़ा को राजनीति विज्ञान विषय में शोध कार्य (विशेष रूप से स्वामी विवेकानन्द) पर करवाये जाने एवं पठन-पाठन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु संस्थान के ज्यूरी सदस्यों द्वारा ‘आउटस्टैंडिंग टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड-2024’ के लिए प्रशस्ति-पत्र द्वारा सम्मानित किया गया l डॉ. प्रकाश लखेड़ा को दो संस्थानों द्वारा पुरस्कृत करने पर महाविद्यालय की प्राचार्य की अध्यक्षता में प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दिया जिसमें डॉ. अपराजिता, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. ऋतु मित्तल, डॉ. लता क़ैड़ा, डॉ. ए. के. द्विवेदी, डॉ. स्वाति मेलकनी, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. उमेश, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. नम्रता, डॉ. सुमन पाण्डे, डॉ. सोनली कार्तिक, डॉ. शान्ति, डॉ. अनिता खर्कवाल, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. पंकज कुमार टम्टा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वंदना चंद, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. मीना जोशी, डॉ. अनिता टम्टा, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. चारु गढ़कोटी, डॉ. ममता गंगवार, डॉ. चंद्राकला, डॉ. दीपक जोशी, ड़ा सरोज यादव, ड़ा. स्वाति जोशी, श्री श्याम भट्ट, श्रीमती चंद्रा जोशी, श्रीमती भावना, श्री रमेश चंद्र भट्ट, श्री उमेश पुनेठा, श्रीमती मीना मेहता, प्रकाश ढेक, वाई. एस. धौनी, कलाम सिंह अधिकारी, लक्ष्मी जोशी, सुनील राय, बृजमोहन जोशी, कमल किशन, रमेश जोशी, रवींद्र, राहुल सामंत, अतुल अधिकारी एवं वर्तमान छात्र संघ के समस्त पदाधिकारी आदि रहे l

जरूरी खबरें