Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

: लोहाघाट:नरेश कन्नौजिया (गुड्डू) ने पालिका अध्यक्ष पद की पेश की दावेदारी नगर के विकास के लिए निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव 

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 26, 2024
नरेश कन्नौजिया (गुड्डू) ने पालिका अध्यक्ष पद की पेश की दावेदारी नगर के विकास के लिए निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव नगर निकाय चुनाव का ऐलान होते ही अब चुनाव में हिस्सा लेने के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं वहीं लोहाघाट पालिका अध्यक्ष पद के लिए बॉडीबिल्डिंग संगठन चंपावत के सचिव नरेश कन्नौजिया (गुड्डू )ने लोहाघाट से पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपनी दावेदारी पेश की गुरुवार को कन्नौजिया ने कहा वह लोहाघाट नगर के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं जिसके लिए वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इस बार पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं उन्होंने कहा इस बार नगर की जनता का उन्हें भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिलेगा कन्नौजिया ने कहा नगर में अभी कई विकास कार्य होने है जिनमें पेयजल ,पार्किंग, सीवर लाइन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर अत्यधिक कार्य करने की जरूरत है उन्होंने नगर के भरपूर विकास के लिए जनता से अपना आशीर्वाद देने की अपील की है मालूम हो कन्नौजिया बॉडी बिल्डिंग से जुड़े हुए हैं तथा क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कार्य करते हैं तथा सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रहती है कन्नौजिया के चुनावी मैदान में उतरने से कई धुरंधरों के समीकरण बिगड़ सकते हैं

जरूरी खबरें