Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:ग्राम प्रधानो ने प्रशासक बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार /बीडीओ के माध्यम से मुख्यमत्री को भेजा ज्ञापन/ मिठाई बाटकर जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 16, 2024
बीडीओ के माध्यम से मुख्यमत्री को भेजा ज्ञापन मिठाई बाटकर जताई खुशी लोहाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक बनाए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद लोहाघाट में ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया सोमवार को ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में सभी पंचायत प्रतिनिधि ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने वीडिओ लोहाघाट अशोक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया तथा मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक बनाने का जो ऐतिहासिक निर्णय दिया गया है वह पूरे उत्तराखंड के लिए काबिले तारीफ है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि मंत्रिमंडल ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रकट करता है। कहा कि लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई के प्रशासक नियुक्त करने के फैसले पर संपूर्ण ग्राम प्रधान संगठन पूर्ण निष्ठा से अपनी ग्राम पंचायत पर कार्य करेंगे। और संपूर्ण ग्राम प्रधान आपका आजीवन ऋणी रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान ललित मोहन जोशी, क्षेत्र पंचायत दीपक गोस्वामी, शिवराज कुमार दीपा देवी नरेश कुमार महेंद्र सिंह बोरा सुरेश सिंह शंकर राय ,मंजू देवी चंद की बिष्ट योगेश रेसवाल ,गणेश सिंह, युगल किशोर , सुनीता सामंत, गंगा देवी, शांति देवी, हुकम सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे

जरूरी खबरें