Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: लोहाघाट:ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना में धांधली तथा ग्रामीणों को धमकाने के कर्मचारियों पर लगाए आरोप /एसडीएम को दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना में धांधली तथा ग्रामीणों को धमकाने के कर्मचारियों पर लगाए आरोप एसडीएम को दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग लोहाघाट:सरकार की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे में तल्ला बापरु के ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय बाराकोट के कर्मचारियों पर धांधली तथा धमकाने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को शिकायती पत्र दिया है तथा कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरु निवासी महेश सिंह पुत्र लाल सिंह ने एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को शिकायती पत्र देते हुए बताया 17 मार्च को खंड विकास कार्यालय बाराकोट के कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे करने गांव आए हुए थे जिनके द्वारा सर्वे के दौरान पात्र व्यक्तियों का चयन न कर योजना में अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया जब उनके तथा ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध किया गया तो कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसुलूकी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई महेश ने बताया जिस कारण ग्राम वासियों में भय व्याप्त है तथा आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम लोहाघाट से आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है ।मालूम हो प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में कई जगह से धांधली के आरोप लगे हैं

जरूरी खबरें