Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: लोहाघाट:ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में ठेकेदार पर घटिया गुणवत्ता का लगाया आरोप मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र / सीमांत मड़, सीलिंग चोपता सड़क निर्माण का मामला

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 13, 2025
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में ठेकेदार पर घटिया गुणवत्ता का लगाया आरोप मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र :चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत मड़, सीलिंग चोपता सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ,जिलाधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क में सोलिंग व दीवारों का कार्य किया जा रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में घटिया किस्म की मिट्टी मिली हुई रोड़ी का प्रयोग किया जा रहा है इसके अलावा जिन दीवारों का निर्माण हुआ है उनकी चौड़ाई कम करने के साथ-साथ दीवारों में पत्थर की जगह मिट्टी का अधिक प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है इसके अलावा ठेकेदार के द्वारा 200 मीटर मार्ग को चोपता सीलिंग में अधूरा छोड़ दिया गया है ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से निर्माण कार्य की जांच तथा उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य कराने की मांग की है शिकायती पत्र में कुशल सिंह , खुशाल सिंह ,धरनाथ ,दीपक नाथ ,मानसिंह ,करम सिंह, तारा सिंह ,नरसिंह ,राम सिंह, गुमान सिंह, रामी राम, नाम रघुवर सिंह प्रेम सिंह आदि शामिल रहे अब यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा ग्रामीणों के आरोपो में कितनी सच्चाई है

जरूरी खबरें