Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: लोहाघाट:हिमानी घटवाल बनी कन्या भारती की प्रधानमंत्री 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 24, 2024
हिमानी घटवाल बनी कन्या भारती की प्रधानमंत्री श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट में 24/05/2024 को कन्या भारती के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 24/05/2024 को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजू गडकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कन्या भारती के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें हिमानी घटवाल प्रधानमंत्री‌‌‍‍ , गुंजन भंडारी अध्यक्ष एवं कृतिका बगौली सेनापति चुनी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य एवं निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन ‍की शपथ ली। कन्या भारती प्रमुख आचार्य श्रीमती भावना चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर तनुजा जोशी, निर्मला ओली, नीमा जोशी, कविता चंद्र, रंजना बिष्ट, प्रियंका बिष्ट एवं पुष्प कलौनी आदि मौजूद थे।

जरूरी खबरें