Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:बॉबी पवार के लोहाघाट दौरे को लेकर युवाओं की तैयारी पूरी 18 मई को पहुंचेंगे लोहाघाट

Laxman Singh Bisht

Thu, May 16, 2024
बॉबी पवार के लोहाघाट दौरे को लेकर युवाओं की तैयारी पूरी 18 मई को पहुंचेंगे लोहाघाट उत्तराखंड बेरोजगार संगठन प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार अपने कुमाऊँ मंडल के दौरे पर हैं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बॉबी पवार 18 मई को लोहाघाट पहुंचेंगे इसके लिए बेरोजगार युवाओं ने तैयारी कर ली है क्षेत्र के युवा पवन भट्ट और राकेश भंडारी ने बताया उत्तराखंड बेरोजगार संगठन अध्यक्ष बॉबी पवार 18 मई को लोहाघाट पहुंच रहे हैं जहां वह रामलीला मंच लोहाघाट में क्षेत्र के भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानेंगे पवन भट्ट व भंडारी ने बताया उनको व कई युवाओं को पशुधन प्रसार अधिकारी व उद्यान निरीक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण किए हुए 3 साल हो गए हैं तथा दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है लेकिन सरकार ने अभी तक फाइनल रिजल्ट घोषित नहीं किया है इसके अलावा वेटिंग लिस्ट के युवाओं का रिजल्ट भी घोषित नहीं हुआ है उन्होंने बताया बॉबी पवार इन्हीं समस्याओं पर युवाओं से चर्चा करेंगे भट्ट ने कहा यह बैठक पूर्णतया गैर राजनेतिक होगी जिसमें युवा अपनी अपनी समस्याओं पर चर्चा करेंगे वहीं युवाओं ने सरकार से रुके हुए भर्ती परीक्षाओं के फाइनल रिजल्ट जल्द घोषित करने की मांग की है

जरूरी खबरें