Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: चंपावत:चल्थी में कार दुर्घटनाग्रस्त , लोहाघाट का युवक घायल बाल बाल बचे कार सवार

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 4, 2023
चल्थी में कार दुर्घटनाग्रस्त , लोहाघाट का युवक घायल टनकपुर-चम्पावत हाईवे में लोहाघाट की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर चल्थी के पास सड़क से नीचे पलट गई कार हादसे में कार सवार लोहाघाट निवासी एक युवक घायल हो गया कार में चार लोग सवार थे। पुलिस द्वारा कार में सवार घायलो को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहा चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना अनुसार रविवार देर शाम लोहाघाट निवासी नरेश लाल वर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लोहाघाट को आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया हादसे में लोहाघाट निवासी 24 वर्षीय युवक आयुश बर्मा पुत्र नरेश लाल बर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर लाया गया। जहां उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां युवक की हालत खतरे से बाहर है युवक को सोमवार को वापस घर लोहाघाट लाया गया

जरूरी खबरें