Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: लोहाघाट:15 अगस्त को होगा चामी असाड़ी महोत्सव का भव्य शुभारंभ 19 अगस्त को होगा विशाल मेला

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
15 अगस्त को होगा चामी असाड़ी महोत्सव का भव्य शुभारंभ 19 अगस्त को होगा विशाल मेला बाराकोट ब्लाक के चामी में होने वाले पांच दिनी असाड़ी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को चामी मे बैठक का आयोजन किया गया बैठक सर्वसम्मति से युवा अशोक सिंह महर को असाड़ी महोत्सव कमेटी का अध्यक्ष चुना गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सिंह महर ने जानकारी देते हुए बताया इस वर्ष 15 अगस्त से 19 अगस्त तक असाड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा 15 अगस्त को महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने कहा महोत्सव में बच्चो की विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा 19 अगस्त रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चामी गांव से भव्य विशाल देवी रथ यात्रा भगवती मंदिर तक निकाली जाएगी तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा महर ने बताया 19 अगस्त को ही विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा उन्होंने बताया महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए क्षेत्र के सभी लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई है तथा महोत्सव को पूर्ण नशा मुक्त मनाया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह का रहा इस मौके पर चामी ग्राम प्रधान प्रकाश महर , शिव दत्त जोशी, उमेद सिंह बिष्ट ,हरीश पाठक ,टीका सिंह धामी, विजय सिं,ह त्रिलोक सिंह ,जगदीश महर,महेंद्र सिंह , शोबन सिंह, अमर सिंह ,पुष्कर सिंह, मोहित बोहरा, नवीन पाठक ,संजय पाठक ,महेश पाठक ,कुंदन सिंह ,पूरन सिंह आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें