Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एनएच की बंद पड़ी नालिया खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच के अभियंता को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

एनएच की बंद पड़ी नालिया सड़कों में बहता पानी।लोहाघाट में एनएच की नालियां जगह-जगह बंद पड़ी हुई है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन एनएच के अधिकारियों के द्वारा बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के अल्पाइन स्कूल के पास एन एच की नालियां लंबे समय से बंद पड़ी हुई जिस कारण गंदा पानी सड़कों में बह रहा है ।जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामले का संज्ञान लेते हुए झूमाधुरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच के अधिकारियों से जल्द बंद बड़ी नालियों को खोलने की मांग करते हुए एन एच के अभियंता को ज्ञापन दिया। पाटनी ने बताया यहां पर लंबे समय से नालियां बंद पड़ी है जिस कारण गंदा पानी सड़कों में बह रहा है जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। मामले में एनएच के अभियंता के द्वारा जल्द नालियां खोलने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया। ज्ञापन देने में सुभाष विश्वकर्मा, सोबन बोहरा ,राकेश अधिकारी ,महेश भंडारी ,संदीप पाटनी ,सोबन करायत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें