Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सेलपेडु अग्नि दुर्घटना के पीड़ितों को कल ही मिलेगा मुआवजा :डीएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

सेलपेडु अग्नि दुर्घटना के पीड़ितों को कल ही मिलेगा मुआवजा :डीएम

लोहाघाट ब्लॉक के सेलपेडू गांव में आज शनिवार को हयात सिंह व रजनी देवी की गौशाला में आग लगने से जहां गौशाला पूरी तरह जल चुकी है तो वही चार मवेशियों की मौत भी हो चुकी। ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कल ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा तथा पीड़ित ग्रामीणों के लिए नई गौशाला का निर्माण भी कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा प्रशासन के द्वारा पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

जरूरी खबरें