Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: लोहाघाट:बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की मांग को लेकर विहिप / बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन बाहरी व्यक्तियों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिए जाने पर जताई चिंता

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 4, 2024
बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की मांग को लेकर विहिप / बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन बाहरी व्यक्तियों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिए जाने पर जताई चिंता बाहरी व्यक्तियों के द्वारा जगह-जगह की जा रही वारदातों पर चिंता जताते हुए बुधवार को लोहाघाट मे विहीप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में लोहाघाट नगर मे बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन कराने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया साथ ही मंगलवार व हिंदू त्योहार तथा श्राद्ध मे मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की गई नगर अध्यक्ष अमित शाह ने कहा आए दिन बाहरी व्यक्तियों के द्वारा गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसकी रोकथाम के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना अनिवार्य है उन्होंने प्रशासन से बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को नगर में व्यवसाय न करने देने की मांग की है वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ज्ञापन देने में रविंद्र देव ,सुशील गोरखा ,सुनील गोरखा संदीप गोरखा ,मनीष वाल्मीकि, विजय बिष्ट ,अनिल सिंह ,रमेश राय ,सुमित राय ,रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें