Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर यूकेडी ने जताया दुख।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

यूकेडी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर यूकेडी ने जताया दुख।लोहाघाट। उत्तराखंड के फील्ड मार्शल कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर लोहाघाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आज लोहाघाट में यूकेडी कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। यूकेडी नेताओं ने कहा दिवाकर भट्ट ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष के साथ साथ उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कहा दिवाकर भट्ट की राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी मृत्यु से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। दिवाकर भट्ट के निधन पर लोहाघाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दुख जता कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। भट्ट के निधन पर यूकेडी जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा, के0डी सुतेड़ी, प्रहलाद सिंह मेहता,राजू भैया, गिरधर सिंह अधिकारी,रमेश सिंह बिष्ट, दीपक शाह, भुवन खर्कवाल सहित कई लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जरूरी खबरें