Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: लोहाघाट:सड़क किनारे खड़े वाहनों से चरमराई लोहाघाट की ट्रैफिक व्यवस्था लोगों ने एसपी से की कार्यवाही की मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
सड़क किनारे खड़े वाहनों से चरमराई लोहाघाट की ट्रैफिक व्यवस्था लोगों ने एसपी से की कार्यवाही की मांग लोहाघाट क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों से लोहाघाट की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों के चलते आए दिन लोगों को अक्सर जाम से जूझना पड़ता है शनिवार को नगर के व्यापारियों व लोगों ने कहा लोहाघाट नगर के जीआईसी रोड, हथरंगिया ,मीनाबाजार ,अस्पताल रोड ,गांधी चौक, डाक बंगला रोड, आरा मशीन क्षेत्र, कालेज रोड, प्रेम नगर तथा नैनीताल बैंक रोड में लोगों के द्वारा अपने वाहनों को सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़ा किया जाता है जिस कारण अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है जिसके चलते स्कूली बच्चों व लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है पर पुलिस के द्वारा इन [caption id="attachment_19825" align="alignnone" width="300"]
वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है लोगों ने कहा यातायात समस्या पर 20 से अधिक बैठक पुलिस के द्वारा की गई है जिसके बाद पुलिस कुछ दिन अभियान चलाकर कार्यवाही करती है फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है वहीं व्यापारियों व लोगों ने एसपी चंपावत से मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है[/caption] लोगों ने कहा एसपी चंपावत जरूर मामले का संज्ञान लेकर लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था का समाधान करेंगे मालूम हो एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के निर्देश पर पालिका के द्वारा नगर में 6 अस्थाई पार्किंग का निर्माण किया गया है तथा पालिका की स्थाई पार्किंग भी तैयार हो चुकी है इसके अलावा नगर में कई प्राइवेट पार्किंग भी संचालित हो रही है इसके बावजूद भी लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर ट्रैफिक जाम कर रहे हैं और लोहाघाट पुलिस ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने कहा पुलिस सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही करेंगी जरूरत पड़ने पर वाहनों को सीज किया जाएगा

जरूरी खबरें