Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मायावती आश्रम के समीप एक साथ दिखाई दिए तीन गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

मायावती आश्रम के समीप एक साथ दिखाई दिए तीन गुलदार।लोहाघाट। शीतकाल शुरू होते हैं गुलदारो की सक्रियता काफी बढ़ गई है। दिन ढलते ही अद्वैत आश्रम मायावती के आसपास गुलदार दिखाई देने लग रहे हैं। शुक्रवार को दिन ढलने के बाद जब कोलकाता से आए एक स्वामी एवं डॉक्टर लोग लोहाघाट से अपने वाहन के द्वारा मायावती जा रहे थे तो उन्हें टिफिन टॉप तथा आश्रम के गेस्ट हाउस के बीच तीन दिलदार दिखाई दिए। यहां के धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार मायावती के जंगल में अक्सर गुलदारो के गरजने की आवाज़ भी सुनाई देती है। शुक्रवार की शाम को लोहाघाट बाजार से लौट रहे एक स्वामी जी एवं अन्य लोगों को टिफिन टॉप के पास से ही गुलदार दिखाई देने लगे। उन्होंने अपना वाहन रोककर उन्हें अपने कैमरे में ले लिया। स्वामी जी के अनुसार लोगों को दिन ढलने के बाद यहां अकेले नहीं चलना चाहिए।

जरूरी खबरें