Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:देवराड़ी बैंड में पलटा कैंटर बाल बाल बचा बड़ा हादसा झज्जर से धारचूला जा रहा था वाहन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 26, 2025

देवराड़ी बैंड में पलटा कैंटर बाल बाल बचा बड़ा हादसा झज्जर से धारचूला जा रहा था वाहन चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। झज्जर (हरियाणा )से धारचूला जा रहा कैंटर uk 04cc8835आज बुधवार शाम 4:20 के लगभग चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया दुर्घटना में चालक मनोज जीना निवासी कालाढूंगी तथा हेल्पर राहुल मेहता निवासी नैनीताल मामूली रूप से चोटिल हो गए। गनीमत रही कैंटर एकदम सड़क किनारे क्रस बैरियर से टकराकर रुक गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ।सूचना पर 112 के एएसआई गोपाल सनवाल, तुलसी जोशी व जगदीश तिलाड़ा तथा राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों का हाल-चाल जाना। वाहन चालक मनोज जीना ने बताया वह झज्जर (हरियाणा) से प्लाई भरकर धारचूला जा रहे थे तभी मोड़ पर प्लाई के एक और खिसकने से कैंटर अनियंत्रित हो गया और पलट गया ।वहीं एएसआई गोपाल सनवाल ने बताया वाहन में सवार दोनों लोग मामूली रूप से चोटिल हुए है।

जरूरी खबरें