Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:देवराड़ी बैंड में पलटा बारात का वाहन बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

देवराड़ी बैंड में पलटा बारात का वाहन बाल बाल बचा बड़ा हादसा।बुधवार दोपहर को पाटी ब्लॉक के चलथीया से मुड़ीयानी चंपावत जा रही बारात में शामिल मैक्स वाहन uk 03ta0876 अचानक अनियंत्रित होकर चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास सड़क में पलट गया। वाहन पलटते ही बारातिया में चीख पुकार मच गई। राजमार्ग में गुजरने वाले वाहन चालकों व यात्रियों ने वाहन से सभी बारातियों को बाहर निकाला ।दुर्घटना में यात्रियों को मामूली चोटे आई है सभी लोगों ने मिलकर वहां को सड़क किनारे खड़ा किया जिसके बाद सभी बाराती दूसरे वाहन से बारात में शामिल होने चले गए। सूचना पर लोहाघाट 112 टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

दुर्घटना में सड़क में काफी ज्यादा मात्रा में डीजल फैल गया था जिस कारण सड़क में वाहनों के रपटने का खतरा पैदा हो गया था 112 कर्मियों ने यात्रियों की मदद से डीजल के ऊपर मिट्टी डालकर यातायात को सुरक्षित बनाया लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक वाहन में 6/7 बाराती सवार थे।

जरूरी खबरें