Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:व्यापारी की ईमानदारी 25 हजार रुपए से भरा 👜 पर्स महिला को लौटाया। मुंबई से आई थी महिला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 22, 2025

व्यापारी की ईमानदारी 25 हजार रुपए से भरा 👜 पर्स महिला को लौटाया।मुंबई से आई थी महिला।ईमानदारी आज भी जिंदा है। लोहाघाट के खड़ी बाजार के कॉस्मेटिक व्यापारी नवीन उपाध्याय ने मंगलवार ईमानदारी की मिसाल पेश की है। व्यापारी नवीन उपाध्याय को आज घर से बाजार की ओर आते समय सड़क में गिरा हुआ पर्स दिखाई दिया ।उपाध्याय ने पर्स अपने पास रख लिया तथा पर्स स्वामी की तलाश शुरू की। उपाध्याय ने बताया दुकान में आकर उन्होंने जब पर्स खोलकर देखा तो उसमें 25 हजार रुपए थे ।लगभग एक घंटे के बाद पर्स स्वामी महिला का पता चल पाया। उपाध्याय ने महिला को दुकान में बुलाकर उन्हें पर्स वापस किया। पर्स पाकर परेशान महिला का खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।महिला के द्वारा व्यापारी नवीन उपाध्याय की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। पर्स स्वामी डैसली निवासी सुमन देवपा ने बताया वह मुंबई मे रहती हैं और शादी में शामिल होने लोहाघाट आई है ।बताया मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ लोहाघाट के बलाई गांव शादी में शामिल होने गई थी । वापसी में वाहन से उतरते वक्त उनके पर्स जिसमें 25 हजार रुपए थे सड़क में कहीं गिर गया। जिस कारण वह काफी परेशान थी ।कहा व्यापारी नवीन उपाध्याय ने उनके पर्स को सकुशल वापस किया है जिसके लिए वह उनकी हमेशा आभारी रहेगी। कहा पहाड़ों में अभी भी ईमानदारी जिंदा है। वही नवीन उपाध्याय की ईमानदारी की काफी सराहना हो रही है।

जरूरी खबरें