Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

लोहाघाट:बिसंग के कलचौड़ा में गौशाला में घुसा किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।किंग कोबरा की दस्तक

लोहाघाट:नाली में बहा देंगे जनता को नहीं देंगे पानी। महीनों से नाली में बह रहा है जेजेएम योजना का जल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :पाटन में उड़ रही सड़को की धूल बनी स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

लोहाघाट पाटन में उड़ रही सड़को की धूल बनी स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब ज़िला अधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे द्वारा सड़कों में कलमठ एवं नाली सफ़ाई के निर्देश के बाद लोहाघाट क्षेत्र अन्तर्गत पाटन,प्रेमनगर में महीनों से सोया पड़ा लोक निर्माण विभाग का इन दिनों नाली सफ़ाई अभियान ज़ोर सोर से करने में जुटा हुआ है लेकिन नाली से निकली मिट्टी की सही से सफ़ाई न होने के कारण सड़क में उड़ती धूल ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण न केवल दृश्यता प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों को सांस की समस्याएं भी हो रही हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज़ सड़क पर चलते हुए धूल आंखों और नाक में चली जाती है। बच्चे और बुज़ुर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं।वही उड़ रही मिट्टी से दुकानों में रखा सामान भी प्रभावित हो रहा है।लोगों ने बताया कि मशीन से मिट्टी उठाने के बाद भी काफ़ी मिट्टी सड़क में रह रही है जो वाहनों के चलने से धूल बनकर लोगो को परेशान कर रही है।लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क में झाड़ू लगवाने एवं व्यवस्थित सफाई करवाने की माँग की है।लोगों ने कहा कि यदि समय रहते मिट्टी की सफाई नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जरूरी खबरें