Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड परिवहन निगम की खराब व समय पूरा कर चुकी बसों को हटाने की मांग छात्र का एसडीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

उत्तराखंड परिवहन निगम की खराब व समय पूरा कर चुकी बसों को हटाने की मांग छात्र का एसडीएम को ज्ञापन।

रोडवेज की बसों के रखरखाव व मरम्मत कार्य पर भी उठे सवाल। शासन प्रशासन पर लगाए यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप

उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा समय पूरा कर चुकी बसों को सड़कों में दौड़ा कर यात्रियों व चालक परिचालको की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस कारण कई हादसे सामने आ चुके हैं। जिसका ताजा उदाहरण 2 दिन पूर्व ही धारचूला से टनकपुर जा रही बस में तकनीकी कमी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक बेनीराम की मौत हो गई थी। मामले में लोहाघाट निवासी छात्र दीपक नाथ गोस्वामी ने इसे शासन प्रशासन और रोडवेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन दिया है तथा ज्ञापन के माध्यम से उनसे समय पूरा कर चुकी व खराब बसों को हटाने की मांग की है। दीपक नाथ गोस्वामी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा खराब व खटारा बसों को सड़कों में दौड़ाकर शासन प्रशासन व उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा है ऐसी घटना उनके साथ भी हो चुकी है जिसमें चालक की सूझबूझ से बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची है। उन्होंने कहा क्या शासन प्रशासन व विभाग की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि यात्रियों को सुरक्षित यातायात दें। आखिर दुर्घटना के बाद ही क्यों शासन प्रशासन जागता है। उन्होंने बताया दो दिन पूर्व ही विभागीय लापरवाही के चलते चालक बेनीराम का निधन हो गया कहा जिन बसों का वजूद चलने लायक नहीं है उन बसों को आखिर सड़कों में क्यों दौड़ाया जा रहा है क्या यात्रियों व चालक परिचालक की जान का कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने दो खराब बसो के नंबर ज्ञापन में दिए हैं तथा इन बसों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने चालक बेनीराम की मृत्यु पर दुख जताते हुए एसडीएम लोहाघाट से उत्तराखंड यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट, व टनकपुर डिपो की समय पूरा कर चुकी व खराब बसों की जांच करने की मांग की है। आखिर सवाल यह उठता है वर्कशॉप में बसों की अच्छे से तकनीकी जांच और मरम्मत क्यों नहीं की जाती है समय पूरा कर चुकी बसों को क्यों पहाड़ की सड़कों पर दौड़ी जा रहा है यह बातें यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ जिस कारण यात्री आप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समय यात्रा करने से डरते है। परिवहन निगम की बसें कभी बीच रोड में खड़ी हो जाती हैं तो कभी दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। जो यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। आखिर पर्वतीय क्षेत्रों को नई बसे क्यों नहीं दी जा रही है।

जरूरी खबरें