Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बागधारा दुर्घटना में घायलों की जान बचाने पर मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत को एसपी ने किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 9, 2026

बागधारा दुर्घटना में घायलों की जान बचाने पर मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत को एसपी ने किया सम्मानित।

रात के अंधेरे में जान खतरे में डालकर पुलिस टीम के साथ गहरी खाई में उतरे थे मदन व मनोज पंत

सड़क दुर्घटना में साहस व मानवता की मिसाल — स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान दिनांक 05.12.2025 को प्रातः लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के बागधारा सिगदा मे एक बुलेरो वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पांच बारातियों की मौत हो गई थी तथा पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटनास्थल पर अत्यन्त विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने स्थानीय निवासी होटल स्वामी मदन सिंह सामंत पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह सामंत निवासी ग्राम सिंगदा तथा शिक्षक मनोज कुमार पंत पुत्र गणेश दत्त पंत निवासी ग्राम अमरुवासेरा घाट के साथ मिलकर तत्परता से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संयुक्त प्रयासों से लगभग 200 मीटर गहरी खाई से 05 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु भेजा गया, 05 मृतकों के शवों को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला गया ।इस कठिन रेस्क्यू अभियान में मदन सिंह सामंत उसे शिक्षक मनोज पंत द्वारा दिखाया गया साहस, मानवता एवं पुलिस के साथ समन्वय अत्यन्त प्रशंसनीय रहा। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर घायलों का जीवन बचाने तथा मृतकों को खाई से निकालने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।दोनों के सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के द्वारा आज शुक्रवार को दोनों को सम्मानित किया गया तथा पुलिस के साथ मिलकर किए गए उनके स्वच्छ, निस्वार्थ एवं साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मालूम हो मदन सामंत के द्वारा दुर्घटना में घायल कई व्यक्तियों की जान बचाई जा चुकी है।एसपी चंपावत ने कहा चम्पावत पुलिस ऐसे संवेदनशील एवं मानवीय सहयोग के लिए स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पुलिस–जन सहयोग बनाए रखने की अपील करती है।

जरूरी खबरें