Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिंदगी को हां नशे को कहे ना। पीजी कॉलेज में ली गई शपथ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

जिंदगी को हां नशे को कहे ना। पीजी कॉलेज में ली गई शपथ। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,जानकारी लोहाघाट की एंटी ड्रग सेल द्वारा" ज़िन्दगी को हाँ, नशे को ना कहें "अभियान के तहत एक शपथ कार्यक्रम संपन्न करवाया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (प्रो.) संगीता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ रहने और समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने की शपथ दिलवाई l प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक,मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक हानियों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन जीने की सलाह दी l छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को आश्वासन दिया कि वह जीवन भर नशे से दूर रहेंगे और अपने जीवन को सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे l शपथ कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल की नोडल डॉ.लता कैड़ा, सदस्य डॉ सुमन पांडे, शोध l छात्र नवीन राय, कुमारी सुमन, रमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी,छात्रसंघ पदाधिकारी तथा अनेक छात्र छात्राएं शामिल थे l

जरूरी खबरें