Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति खतेड़ा की निर्विरोध अध्यक्ष बनी सरिता अधिकारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति खतेड़ा की निर्विरोध अध्यक्ष बनी सरिता अधिकारी।लोहाघाट ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति खतेड़ा मे आज गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह कार्की की देखरेख मे निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की गई। जिसमें सर्व सहमति से सरिता अधिकारी को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। तथा उपाध्यक्ष पद पर विमला देवी का भी निर्विरोध चयन किया गया। सरिता अधिकारी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। लोगों ने कहा सरिता अधिकारी के नेतृत्व में समिति के माध्यम से क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। सरिता अधिकारी ने कहा समिति सदस्यों ने जो उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और उनका उद्देश्य समिति के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा। इसके अलावा समिति के सभी सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया। जिनमे विमला देवी ,सरिता देवी ,बसंती देवी, दीपा देवी ,अमर सिंह ,हेमचंद्र ,चतुर सिंह ,त्रिलोक सिंह, ईश्वर राम ,योगेश सिंह निर्विरोध समिति सदस्य चुने गए।

जरूरी खबरें