Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:बेसहारा बीमार बुजुर्ग का सहारा बने सचिन 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
बेसहारा बीमार बुजुर्ग का सहारा बने सचिन लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे मड़वा गांव के बीमार बुजुर्ग लोक सिंह का सबसे बड़ा सहारा बने हैं लोहाघाट क्षेत्र के युवा समाजसेवी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी आज से दो माह पूर्व बुजुर्ग लोक सिंह अपनी दमा की बीमारी का इलाज कराने जैसे तैसे चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचे पर वहां उनका कोई तीमारदार ना होने के कारण उन्हें चिकित्सालय में भर्ती नहीं किया जा रहा था जब सचिन भाई को इस बार बात का पता चला तो वे बुजुर्ग के तीमारदार बने और बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती किया लगभग 2 महीना बुजुर्ग का इलाज चला सचिन के द्वारा बुजुर्ग की चंपावत जाकर खूब सेवा की इसके बाद बुजुर्ग को स्वास्थ्य में सुधार होने के चलते अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है यहां भी सचिन भाई के द्वारा ही बुजुर्ग की देखभाल व दवा पानी की जा रही है सचिन जोशी ने बताया बुजुर्ग को धुवां व धूल से बचने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दी गई है उन्होंने कहा जब भी बुजुर्गों को घर भेजेंगे तो उन्हें एक गैस कनेक्शन देने की कोशिश करेंगे तथा एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बुजुर्ग को दिला दिया गया है सचिन भाई ने बताया जब अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पूछा गया अगर बुजुर्ग के साथ इलाज के दौरान कोई अनहोनी होती है तो क्या होगा उन्होंने कहा जब मेने बुजुर्ग से पूछा तो बुजुर्ग लोक सिंह ने रोते हुए कहा मेरा कोई सहारा नहीं है ना ही कोई सेवा करने वाला है आप ही मेरा अंतिम संस्कार कर देना आप ही अब मेरा सब कुछ है मालूम हो सचिन जोशी के द्वारा अपने घर के बुजुर्ग की तरह ही उनकी सेवा की जाती है उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा जब भी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय जाते हैं तो इन बुजुर्ग का हाल-चाल जरूर पूछे मालूम हो सचिन जोशी लोहाघाट अस्पताल में बीमार, बुजुर्गों व बेसहारा लोगों की सेवा करते हुए नजर आएंगे जब सचिन से पूछा जाता है आप लोगों की सेवा करते हैं तो बदले में क्या मिलता है सचिन का सीधा जवाब होता है बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है उन्होंने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा के समान है सचिन भाई की सेवा से अब बुजुर्ग की सेहत में काफी ज्यादा सुधार है सचिन भाई के द्वारा कई  गरीब लोगोंं  के इलाज का खर्चा बहन किया जाता है

जरूरी खबरें