Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रेगडू के पूर्व सैनिक व डांगर केसर सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

रेगडू के पूर्व सैनिक व डांगर केसर सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधनबाराकोट ब्लाक के रेगड़ू निवासी पूर्व सैनिक तथा महादेव के देवडांगर केशर सिंह मेहता ग्राम -तल्ली छन्दा रेगड़ू का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज 19 अप्रैल को तड़के दो बजे निधन हो गया है। मेहता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। मेहता का आज सुबह 10:00 बजे घाट मे अंतिम संस्कार किया जाएगा।मेहता के चारों पुत्रों हरीश मेहता, प्रकाश मेहता , मदन मेहता और डिकर मेहता के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। स्व0केशर सिंह मेहता भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद स्टेट बैंक लोहाघाट में लंबे समय तक गार्ड के पद पर तैनात रहे इस दौरान वह सभी लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे मेहता के द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़कर भागीदारी की जाती थी जिस कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। मेहता के निधन पर शिव मंदिर नव निर्माण कमेटी रेगड़ू व समस्त क्षेत्र की जनता ने अत्यंत दुख और शोक व्यक्त करते हुवे भगवान भोलेनाथ से उनकी पवित्र आत्मा को शांति के साथ श्री चरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। केशर सिंह मेहता के निधन पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, बहादुर फर्त्याल, गोविंद मेहता, भवान मेहता, राजेंद्र मेहता, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती खीमा देवी, प्रकाश मेहता, गिरधर मेहता, मोहन मेहता, कल्याण मेहता, शिव मंदिर के मुख्य पुजारी जगमोहन, देव सिंह मेहता आदि ने शोक व्यक्त किया।

जरूरी खबरें