Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से रंगयाली यूथ क्लब ने ओपन माइक कार्यक्रम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 20, 2025

युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग।लोहाघाट नगर में रंग्याली यूथ क्लब द्वारा आज रविवार को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । युवाओं के द्वारा थीम का नाम "आगाज़" दिया गया। रंगयाली यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया यह लोहाघाट नगर में आयोजित होने वाला पहला ओपन माइक प्रोग्राम है ।जिसका लक्ष्य नगर के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जिसमें वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में लोहाघाट के युवाओं द्वारा बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया गया और अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं द्वारा कविताएं ,गीत एवं नृत्य जैसी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। सफल रूप से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 50 से अधिक युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रंग्याली यूथ क्लब पूर्व में भी सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम करता आया है जिसमें रंग्याली यूथ क्लब के युवा नाटक प्रदर्शनी द्वारा अपनी बात को लोगों तक पहुंचाते आए हैं। इसके अलावा क्लब के युवा पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं। पूर्व में रंग्याली यूथ क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी सफल आयोजन किया गया। "आगाज़" नगर में अपनी तरह का पहला और सफल कार्यक्रम रहा जिसमें युवाओं को अपनी बात रखने और और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ और आगे भी रंग्याली यूथ ग्रुप इस कार्यक्रम के द्वारा युवा साथियों तक पहुंचता रहेगा। कार्यक्रम में अंकित, अमन, बबीता, ईशा, राहुल, प्रियंका, प्रिया, सागर, जय, दीपांशु, ऋषभ निकिता, दीपशिखा आदि के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें