Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:लोक निर्माण विभाग ने गंगनोला नसखोला सड़क के भरे गड्ढे ग्रामीणों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 1, 2025

लोक निर्माण विभाग ने गंगनोला नसखोला सड़क के भरे गड्ढे ग्रामीणों को राहत।लोहाघाट ब्लक की गंगनौला नसखोला सड़क में लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे ।जिस कारण ग्रामीणों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था ।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सड़क के गड्ढे भरने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट में अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया विभाग द्वारा ग्रामीणों को यातायात में हो रही दिक्कत व दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए गंगनोला नसखोला सड़क में पेच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है इसके अलावा पोखरी बोरा सड़क में भी गड्ढे भरे जा रहे हैं। कहा कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभागीय अभियंता के द्वारा मौके पर रहकर कार्य करवाया जा रहा है। कहा विभाग का पूरा प्रयास है कि जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के द्वारा सड़क में पैच वर्क कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें