Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

: लोहाघाट:सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के प्रशासन के फैसले का जनता ने किया स्वागत /सब्जी व्यापारियों ने बताया उत्पीड़न /व्यापार संघ आया सब्जी व्यापारियों के साथ 

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 28, 2024
सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के प्रशासन के फैसले का जनता ने किया स्वागत सब्जी व्यापारियों ने बताया उत्पीड़न व्यापार संघ आया सब्जी व्यापारियों के साथ लोहाघाट नगर में महंगे में दामों में बेची जा रही सब्जियों व फलों के दामों में लगाम लगाने के लिए नगर के लोगों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से मांग की थी लोगों की जायज मांगों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक व ईओ लोहाघाट को सब्जी मंडियों से रेट पता कर लोहाघाट नगर में सब्जियों के दाम तय कर नगर की सभी सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए थे एसडीएम के निर्देश पर नगर की सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की गई है प्रशासन के इस फैसले का नगर की जनता ने स्वागत किया है लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में सब्जियों को मंडी रेट से दुगने तिगने दामों में बेचा जाता है मंडी से रेट तय कर दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने से ओवर रेटिंग में लगाम लगेगी लोगों ने कहा बाहरी व्यापारियों के द्वारा महंगे दामों में दुकाने किराए में ली गई है इनके द्वारा इसकी वसूली क्षेत्र की जनता को महंगी सब्जियां बेचकर की जाती है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में रेड़ी लगाकर यातायात को बाधित किया है लोगों ने एसडीएम लोहाघाट से सब्जी की दुकानों को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की मांग की है तथा प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है लोगों ने कहा प्रशासन ने यह फैसला जनहित में लिया है वही नगर के सब्जी व्यापारियों ने दुकानों में सब्जियों के दामों की रेट लिस्ट लगाने को अपना उत्पीड़न बताया है इस मामले में उन्होंने व्यापार संघ पदाधिकारी से मुलाकात की और तर्क दिया है सब्जियों के दाम रोज ऊपर नीचे होते हैं इसलिए रेट लिस्ट लगाना उनके लिए मुश्किल है सब्जी व्यापारियो ने कहा प्रशासन आए दिन उनका चालान करता रहता है वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने सब्जी व्यापारियों की मांगों को उचित बताया है उन्होंने कहा सब्जी व्यापारियों की यह जायज मांग है वह जल्द सब्जी व्यापारियों की समस्या को लेकर एसडीएम लोहाघाट से वार्ता करेंगे

जरूरी खबरें