Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मैं शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया नजर बंद 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 6, 2024
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मैं शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया नजर बंद शुक्रवार को लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन चौबे, विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व लोकेश पांडे को यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के घर पर नजर बंद कर दिया सुबह से ही पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस नेताओं को घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया तीनों यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा वह प्रदेश में बड़ती बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे जो उनका मौलिक अधिकार है पर सरकार के इशारे पर चंपावत प्रशासन ने उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया उन्होंने कहा सरकार दमनकारी नीति पर चल रही है लोगों को उनकी बातें रखने तक का अधिकार नहीं है विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा जब भी चंपावत जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होता है प्रशासन उन्हें पकड़ कर बंद कर देता है फर्त्याल ने कहा अगर सरकार सही काम कर रही है तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें बंद क्यों किया जा रहा है उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया वहीं प्रदेश मंत्री भुवन चौबे ने व लोकेश पांडे ने कहा भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है, बेरोजगार सड़कों पर है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है

जरूरी खबरें