Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट पुलिस ने नशे के आदि हो चुके 05 युवकों की काउंसलिंग

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

लोहाघाट पुलिस ने नशे के आदि हो चुके 05 युवकों की काउंसलिंग एसपी चंपावत अजय गणपति जहां जिले में नशा तस्करों को जेल भेजने का कार्य कर रहे हैं तो वही नशे के आदी हो चुके युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए भी उनके द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके लिए उनके द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियो को नशे के आदी हो चुके युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए उनकी काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं ।एसपी चंपावत के निर्देश पर आज एसएचओ लोहाघाटअशोक कुमार सिंह व बाराकोट चौकी हरीश प्रसाद ने लोहाघाट में नशे के आदी हो चुके 05 युवकों की उनके परिजनों की मौजूदगी में लोहाघाट थाने में काउंसलिंग की ।युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व नुकसान से अवगत कराया और आवश्यक कानूनी जानकारी देते हुए नशे को छोड़ अच्छी आदतें डालने व खेल कूद में रुचि रखने ,नियमित व्यायाम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा उनके परिजनों से भी नशा छोड़ने के लिए अपने-अपने पाल्यो की मदद करने को कहा गया। काउंसलिंग के बाद युवकों को सकुशल परिजनों के सुपर्द किया गया । पुलिस की काउंसलिंग से प्रभावित होकर एक अभिभावक द्वारा नशे के आदि हो चुके अपने पुत्र को आज ही नशा मुक्ति केंद्र बनबसा भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया लोहाघाट क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए काउंसलिंग व जनजागरुकता अभियान निरंतर जारी हैं।

जरूरी खबरें