Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी चोमैल मे अंग्रेजी के अध्यापक न होने से छात्रों का भविष्य अधर में एसएमसी अध्यक्ष ने जताई नाराजगी शिक्षा विभाग पर लगाया छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 17, 2024
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी चोमैल मे अंग्रेजी के अध्यापक न होने से छात्रों का भविष्य अधर में एसएमसी अध्यक्ष ने जताई नाराजगी शिक्षा विभाग पर लगाया छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी चोमैल में पिछले 7 महीनो से अंग्रेजी प्रवक्ता व एलटी का पद रिक्त चल रहा है जिस कारण विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले चौमेल क्षेत्र के 15 ग्राम सभाओं के छात्र छात्राओ का भविष्य अधर में लटक गया है जिस कारण विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट व क्षेत्रीय लोगों में शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है शनिवार को विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर एसएमसी अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने एडीएम चंपावत हेमंत वर्मा को ज्ञापन सोपा तथा जल्द विद्यालय में अंग्रेजी अध्यापकों की तैनाती की मांग करी अजय बिष्ट ने बताया सरकार ने विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम का अटल उत्कृष्ट तो बना दिया पर अंग्रेजी के अध्यापको की तैनाती नहीं करी गई बिस्ट ने कहा बोर्ड परीक्षाएं सर पर है और अंग्रेजी के शिक्षकों का पता नहीं है शिक्षा विभाग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है उन्होंने कहा जुलाई 2023 में एक साथ अंग्रेजी प्रवक्ता व एलटी अध्यापक का ट्रांसफर कर दिया गया था जिसके बाद अध्यापकों की तैनाती नहीं करी गई है जबकि अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश हो चुके हैं बिष्ट ने बताया पिछले वर्ष भी बच्चों का रिजल्ट काफी खराब रहा था अगर इस वर्ष रिजल्ट खराब जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी वही शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर अभिभावकों में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा अगर जल्द अंग्रेजी अध्यापकों की तैनाती नहीं करी गई तो क्षेत्र के लोग शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे अभीभावको ने कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय अब उनके बच्चों के लिए सर दर्द बन चुका है जहां ना तो कोई सुविधा है और ना ही शिक्षक शिक्षा विभाग उनके बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहा है

जरूरी खबरें